उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में नगर निगम गौशाला के निकट स्थित लगभग 250 वर्ग मीटर नजूल (सरकारी) भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया ये काम,देखे video

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में नगर निगम गौशाला के निकट स्थित लगभग 250 वर्ग मीटर नजूल (सरकारी) भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाकर प्रशासन ने भूमि को पुनः अपने कब्जे में ले लिया है। यह संयुक्त कार्रवाई उपजिलाधिकारी (एसडीएम) श्री राहुल शाह एवं नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई।

https://youtu.be/G2t9hynz-u4?si=PPhHH0ZDuxCneiV0

videolink- https://youtu.be/G2t9hynz-u4?si=PPhHH0ZDuxCneiV0

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाने के पश्चात् स्थल पर चेतावनी बोर्ड भी स्थापित किया गया, जिससे भविष्य में पुनः अतिक्रमण न हो सके। इस अभियान में सहायक नगर आयुक्त श्री गणेश भट्ट, तहसीलदार श्री कुलदीप पांडे एवं नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

प्रशासन द्वारा यह कदम सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा एवं अवैध कब्जों को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिससे नागरिकों को सुगम आवागमन एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव