उत्तराखण्ड

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी बोले विधायक सुमित ने दिखाया बड़ा दिल, पहले दिन किये गोलज्यू के दर्शन

खबर शेयर करें -


Haldwani News: कांग्रेस पार्टी ने हल्द्वानी नगर निगम चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता ललित जोशी को प्रत्याशी घोषित कर अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया है। टिकट मिलने के तुरंत बाद ललित जोशी ने गोल्ज्यू देवता के मंदिर में आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश से मिलकर उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश ने उन पर भरोसा जताकर बड़ा दिल दिखाया है।


विधायक सुमित हृदयेश ने इस अवसर पर कहा कि यह टिकट ललित जोशी का व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस संगठन का है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी की एकजुटता और मजबूत रणनीति के बल पर ललित जोशी नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेंगे।


अपने संबोधन में ललित जोशी ने नगर निगम में पिछले एक दशक से व्याप्त भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि यदि वे चुने जाते हैं, तो नगर निगम को पारदर्शी और जनहितकारी बनाएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे, जो कांग्रेस पार्टी की मजबूत स्थिति का संकेत देते हैं। हल्द्वानी में कांग्रेस के इस कदम को आगामी चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक पहल माना जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव