
उत्तराखंड के किच्छा नगर निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान राजनीतिक तापमान उस वक्त काफी बढ़ गया, जब रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा का एक विवादित बयान सामने आया। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मेयर ने चुनाव को पूरी तरह से धार्मिक रंग देने की कोशिश की, जिसके बाद सियासी गलियारों में उबाल आ गया है। राजनीति
रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा ने दिया सांप्रदायिक बयान
जनसभा को संबोधित करते हुए मेयर विकास शर्मा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि चुनाव सिर्फ चार दिन का नहीं, बल्कि पांच साल का है। उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, “किच्छा में या अल्लाह या अल्लाह की आवाजें सुननी हैं तो कांग्रेस को वोट दो, अगर हनुमान चालीसा सुनना है, भजन सुनना है तो भाजपा को वोट दो।”
सोशल मीडिया पर गरमाया मामला
रुद्रपुर मेयर के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर #कांग्रेसलाएतोदिखेंगी हरीचादरें और भाजपाआईतोगूंजेगाशंख जैसे हैशटैग के साथ इस बयान को शेयर किया जा रहा है, जिस पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

