उत्तराखण्ड

निजी कॉलेज के छात्र ने खुद को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

निजी कॉलेज के छात्र ने खुद को मारी गोली, मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. बीती देर शाम प्रेमनगर थाना क्षेत्र में झारखंड के छात्र ने खुद को गोली मार दी. छात्र को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

निजी कॉलेज के छात्र ने खुद को मारी गोली

घटना देर शाम बुधवार की है. मिली जानकारी के अनुसार शशि शेखर (20) निवासी झारखंड ने खुद को पिस्तौल से गोली मार ली. शशि प्रेमनगर के निजी कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर सेकन्ड ईयर का छात्र था. बताया जा रहा है शशि प्रेमनगर में ही अपने दो अन्य साथियों के साथ किराये के कमरे पर रहता था. देर शाम उसने खुद के सिर पर गोली मार दी.

जांच में जुटी पुलिस

आनन-फानन में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है घटना के दौरान छात्र कमरे में अकेला था. सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि छात्र के पास आखिर पिस्तौल कहां से आई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव