उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- यहां 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा वाहन

खबर शेयर करें -

 

पौड़ी जिले में फरासू के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि वाहन रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था और उसमें दो लोग सवार थे। घटना की जानकारी पर तुरंत एसडीआरएफ टीम मौके पर रवाना हुई। टीम मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि वाहन खाई में पलट गया है जिसमें एक महिला और एक पुरुष बुरी तरह फंसे हुए थे।


घटना स्थल पर पहुंचते ही एसडीआरएफ टीम ने जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। खाई की गहराई, घना अंधेरा और अत्यधिक चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी टीम ने कुशलता से रोप और स्ट्रेचर का उपयोग करके दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव