उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में घायल हुआ हाथी,इलाज में जुटी टीम

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया । हाथी के एक पैर में गंभीर चोट आई है वही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्वास्थ्य महकमे के साथ घायल हाथी का उपचार शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित बेल बाबा मंदिर से करीब 200 मीटर आगे वन विभाग के बैरियर के पास विगत रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक हाथी घायल हो गया जिससे उसके एक पैर में गम्भीर चोटें आई है।

इधर घटना की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चिकित्सा दल के साथ हाथी को सड़क से किनारे कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जहां उसका उपचार शुरू कर दिया है फिलहाल उपचार जारी है। उपचार स्थल पर फिलहाल किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है आस पास वन विभाग के कर्मचारी तैनात है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव