उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- युवा कांग्रेस द्वारा शक्ति सुपर शी अभियान के तहत देवभूमि एकेडमी देवलचौड़ में महिलाओं द्वारा देश का झंडा तिरंगा फहराया

खबर शेयर करें -

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मीमांशा आर्य के नेतृत्व मे युवा कांग्रेस द्वारा शक्ति सुपर शी अभियान के तहत देवभूमि एकेडमी देवलचौड़ में महिलाओं द्वारा देश का झंडा तिरंगा फहराया गया। शक्ति सुपर शी कार्यक्रम के अंतर्गत आज देश के प्रत्येक जिले और विधानसभा में महिलाओं द्वारा देश का झंडा तिरंगा फेहराया गया। साथ ही जिसमे समाज में मुख्य धारा से जुड़ी हुई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। हल्द्वानी कार्यक्रम में शक्ति सुपर शी से सम्मानित महिलाओं में राधा फर्सवान जी (रिटायर्ड नर्स), रेवती कांडपाल जी (सफाई अभियान में विशेष योगदान), चंपा कोठारी (रिटायर्ड बाल विकास अधिकारी), वंदना आर्य ( संचालक उत्तराखंड टीवी) रही। प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस दीपक बलूटीया जी, सोहेल सिद्दिकी जी ,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस शोभा बिष्ट जी, विद्यालय संचालक भागीरथी बिष्ट जी, प्रधानाचार्या पूजा जी, त्रिलोक बनोली जी, मंजू बिष्ट जी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इसके साथ कार्यक्रम में जूही चुफाल, मुस्कान बिष्ट, आरती पपोला, आकांक्षा सुयाल, पुष्पा नेगी, दीपा पांडे, मंजू पांडे, रत्न श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह , संजू , अरमान, एवम अन्य कांग्रेसी कार्यकर्त्ता और शहरवासी आदि उपस्तिथ थे।