उत्तराखण्ड

रुद्रपुर- सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। यहां सिडकुल में ब्रिटानिया चौक के पास हाईवे पर एक टैंकर ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी लगभग उम्र 35 से 38 साल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक स्कूटी से सिडकुल की तरफ जा रहा था और टैंकर की चपेट में आ गया।

सूचना पर सिडकुल पुलिस के साथ ही एसडीएम मनीष बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया है। उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव