
Bank Strike : देशभर में होने वाली तीन दिवसीय बैंक हड़ताल अब टल गई है। 28 से 30 सितंबर तक होने वाली बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है। यूनियनों (UFBU) और इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) की बैठक के बाद ये हड़ताल रविवार देर रात करीब 9:30 बजे टाल दी गई। बैठक में बैंक यूनियनों की मांग पर सहमति बनी और उन्हें भरोसा दिलाया गया।
Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली
यूनियनों की सबसे बड़ी मांग ये है कि ‘5-डे बैंकिंग’हो। यानी हर शनिवार को बैंकों में छुट्टी मिले। जिससे पाइव डे वर्किंग हो। मालूम हो कि बैंकों में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी मिलती है। बैठक में तय हुआ कि छुट्टी के लिए IBA और यूनियनों की एक कमेटी बनेगी। कमेटी ग्राहकों और बैंकों दोनों को ध्यान में ऱखकर हल निकालेगी। इसके अलावा बाकी मांगों पर भी बातचीत होगी। यूनियनें चाहती हैं कि सरकार को भेजने से पहले उनकी आपत्तियां दूर हो।
क्या आज 28 सितंबर को खुलेंगे बैंक?
तो वहीं सबसे जरूरी बात ये है कि आज यानी 28 सितंबर से बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे। सामान्य दिनों की तरह ही कामका किया जाएगा। मालूम हो कि हड़ताल के चलते कई बैंकों ने रविवार को भी शाखाएं खोल रखी थी। चूकि अब हड़ताल टल गई है ऐसे में 28 से 30 सितंबर तक सारे काम सामान्य रूप से होंगे।

