उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में दो की मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें -



कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गरही खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह हादसे की जानकारी मिले पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के सीमांत त्यूणी तहसील के शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास हादसा हुआ। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। हादसे में ग्राम ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह (48) व हुकम सिंह (40) दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि जयेंद्र सिंह (48) व हुकम सिंह (40) दोनों अपने सेब के बगीचे से रात को घर को लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को शनिवार सुबह मिली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से ऐठान गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है