उत्तराखण्ड

काठगोदाम गोला नदी में बहे किशोर का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

खबर शेयर करें -

जनपद नैनीताल-काठगोदाम गोला नदी में बहे किशोर का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

दिनाँक 14 जुलाई 2024 को एक किशोर काठगोदाम गोला नदी में नहाते समय नदी में बह गया था, जिसकी एसडीआरएफ द्वारा उक्त दिनाँक से ही सम्भावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

आज दिनाँक 17 जुलाई 2024 को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्चिंग अभियान को आगे बढ़ाते हुए संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया,जिस दौरान उक्त किशोर के शव को गोविंद ग्राम गोला नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का विवरण:–मोहित कुमार आर्या पुत्र प्रकाश चन्द उम्र 13 वर्ष निवासी:–ग्राम भोर्या हेड़ाखान काठगोदाम

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव