उत्तराखण्ड

हल्द्वानी -कांग्रेस विधायक सुमित ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप,कही ये बात

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां पर आज कांग्रेस विधायक सुमित के द्वारा सौरभ होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उनके द्वारा सरकार के ऊपर जमकर निशान साधा गया बता दे कि कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान यात्रियों को काफी जाम का सामना करना पड़ा। जिसका असर नैनीताल, भीमताल, भवाली समेत उसके आसपास क्षेत्र के लोगों को भी झेलना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन के पास जाम से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं है।


हृदयेश ने कहा कि गर्मी में लगातार बिजली कटौती हो रही है, जिससे पेयजल की समस्या भी देखने को मिली। लेकिन कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। मानसून पास है। जिसमें रकसिया नाले के शुरुआती हेड में कोई भी काम नहीं किया गया है। विधायक ने जानकारी देते हुए कहा की सिर्फ कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में रकसिया नाले के आउट फाल को बनाया जा रहा है।

विधायक सुमित हृदयेश ने उत्तराखंड में होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि उत्तराखंड में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव कांग्रेस जीतेगी और सदन में कांग्रेस के 20 विधायक पुरजोर तरीके से सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे


विधायक ने कहा प्रशासन की ओर से पूरी तरह से पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। क्योंकि कालाढूंगी में भाजपा के विधायक हैं और हल्द्वानी में कांग्रेस का विधायक है। जिसके चलते यहां काम नहीं हो रहे हैं, उन्होंने बताया कि उनके 10 करोड़ के पीडब्ल्यूडी की प्रस्ताव थे, इस पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।


ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव