उत्तराखण्ड

बड़ी खबर- आचार संहिता के बीच इस पीसीएस अधिकारी पर गिरी गाज,पढ़े खबर

खबर शेयर करें -

देहरादून में अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे रामजी शरण शर्मा को आचार संहिता के बीच उनके पद से हटाया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उन्हें उनकी जिम्मेदारी से हटाया गया है।


जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने निर्वाचन आयोग को अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा निर्वाचन ड्यूटी में ठीक से काम नहीं करने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग को इस शिकायत को फॉरवर्ड किया था।

इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने रामजी शरण शर्मा को उनके पद से हटाने के निर्देश दिए। खबर यह भी है कि निर्वाचन आयोग ने न केवल अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा को उनके पद से हटाने के निर्देश जारी किए हैं।

बल्कि उन पर विभागीय कार्रवाई करने की बात भी कही गई है। मतगणना से ठीक पहले राजधानी देहरादून के अपर जिलाधिकारी को अचानक हटाने के निर्देश के बाद उन्हें कार्य मुक्त भी कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव