उत्तराखण्ड

उत्तराखंड या पति ने अपनी पत्नी का गला घोट कर उतारा मौत के घाट इस तरह हुआ घटना का खुलासा

खबर शेयर करें -

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक शख्श ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही उसे अस्पताल ले गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


घटना रविवार देर रात प्रेमनगर के मिठीबेरी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार देर रात प्रतिभा और उसके पति दीपक शर्मा का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दिपक ने प्रतिभा का गला रेंतकर उसके मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद दीपक खुद प्रतिभा को लेकर अस्पताल पहुंचा।


सोमवार सुबह पुलिस को जब महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो सारी बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित दीपक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक दीपक दिहाड़ी मज़दूरी करता है। दोनों की दो महीने पहले फ़रवरी में ही शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव