उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- यहां बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलटी बस, मची चीख पुकार

खबर शेयर करें -



ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। भद्रकाली मंदिर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।


हादसा शनिवार सुबह का है। मिली जानकारी के अनुसार बस ऋषिकेश से चंबा की ओर जा रही थी। इस दाैरान अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई।


हादसे की जानकरी मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम माैके पर पहुंची। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव