उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बड़ी खबर:- फैक्ट्री में लगी आग- अफरा-तफरी का माहौल

खबर शेयर करें -



नैनीताल- हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित बेल बाबा के पास लीसा फैक्ट्री में आज भीषण आग लग गई जिसके चलते आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।

आग काफी भीषण थी जिसके चलते पास में गैस गोदाम में भी आग लगने का खतरा भी बन गया, सूचना मिलने पर तत्काल एसपी क्राइम हरबंश सिंह,सीओ नितिन लोहनी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी,एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा तहसीलदार सचिन कुमार समेत ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई जहां पर फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, फिलहाल किसी किसी भी तरह से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन फैक्ट्री में रखा काफी सारा लीसा जल गया है,आखिर इतनी भीषण आग किन कारणों से लगी इसका पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव