उत्तराखण्ड लालकुआं

लाल कुआं – कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,अब महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें -

लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, पहले नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, उसके बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत और वरिष्ठ कांग्रेसी जीवन कबडवाल के बाद अब महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मीना रावत ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है।


महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मीना रावत द्वारा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल को भेजे गए त्यागपत्र में कहा है कि वह महिला कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पद के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। साथ ही महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जया बिष्ट को भी उन्होंने त्यागपत्र की प्रति प्रेषित की है, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार पार्टी छोड़ने के क्रम से जहां कांग्रेसियों में हड़कंप मचा हुआ है, वही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव