उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-यहां बेकाबू होकर पलटा वाहन, ड्राइवर समेत सात लोग घायल

खबर शेयर करें -



उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बड़कोट तहसील क्षेत्र के मोल्डा खांसी मोटर मार्ग पर देर रात एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ड्राइवर समेत सात लोग घायल हो गए।


हादसा देर रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पुलिस ग्रामीणों की मदद से बड़कोट सीएचसी लेकर पहुंची। एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक हादसे को लेकर एसएचओ संतोष कुंवर ने बताया कि घटना करीब रात 11 बजे की है। सीएचसी के प्रभारी डॉ अंगद ने बताया कि खांसी गांव के एक गंभीर घायल को रेफर किया गया है। जबकि छह लोगों का उपचार बड़कोट में ही चल रहा है। सभी घायल मोल्डा व खांसी के निवासी बताये जा रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव