उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग -टीवी 100 के मैनेजिंग डायरेक्टर कुलीन गुप्ता का निधन

खबर शेयर करें -



TV 100 के मैनेजिंग डायरेक्टर कुलीन गुप्ता का निधन
मीडिया जगत से जुडी दुखद खबर सामने आ रही है। टी वी 100 के मैनेजिंग डायरेक्टर कुलीन गुप्ता का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद से मीडिया जगत में शोक की लहर है।


TV 100 के मैनेजिंग डायरेक्टर कुलीन गुप्ता का निधन
बता दें मीडिया जगत के जाने माने चेहरे कुलीन गुप्ता के निधन की खबर मिलने के बाद से मीडिया जगत के लोगों को गहरा सदमा लगा है।

पर्यटन विकास परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं गुप्ता
जानकारी के लिए बता दें कुलीन गुप्ता त्रिवेंद्र रावत की सरकार में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। फिलहाल उनकी मौत किस वजह से हुई है इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने TV100 के समाचार चैनल के एडिटर इन चीफ कुलीन गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव