उत्तराखण्ड हल्द्वानी

राज्य सरकार अब लोगों से रोजगार छीनकर फैलाना चाहती माफिया राज-सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर गौला खनन संघर्ष समिति को अपना समर्थन दिया है। विधायक ने कहा कि गौला नदी से हल्द्वानी की पूरी अर्थव्यवस्था चलती है। राज्य सरकार खनन को निजी हाथों में दे रही है। इसके अलावा वाहनों का फिटनेस पहले ही निजी हाथों में दे दी है। जिससे लोग परेशान है।


सुमित हृदयेश ने कहा कि राज्य सरकार अब लोगों से रोजगार छीनकर माफिया राज फैलाना चाहती है। सरकार उत्तराखंड की जल, जंगल और जमीन को बेचने में जुटी हुई है। उन्होंने सरकार से तत्काल निजीकरण समाप्त करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव