उत्तराखण्ड नैनीताल हल्द्वानी

नैनीताल हाई कोर्ट पहुंचा आदमखोर गुलदार मामला,आज होगी सुनवाई

खबर शेयर करें -

नैनीताल हाई कोर्ट से अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार नैनीताल हाई कोर्ट ने भीमताल के आदमखोर गुलदार को मार गिराने संबंधी कार्यवाही का स्वतः संज्ञान लिया है। न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ में दोपहर दो बजे होगी सुनवाई।

भीमताल के कसाइल और पिनरों गांव में एक गुलदार ने दो महिलाओं को अपना शिकार बना लिया था। सरकार ने इस गुलदार को नरभक्षी घोषित करते हुए मारने के आदेश दे दिए। सात दिसंबर को मलुवाताल के कसाइल में इंद्रा देवी के बाद 9 दिसंबर को पिनरों में पुष्पा देवी को मार दिया था। इसके बाद 10 दिसंबर को मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की तरफ से गुलदार को नरभक्षी घोज़हीत कर इसका निवारण करने को कहा गया था।


आज इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान लिया जिसपर दोपहर दो बजे मामले की सुनवाई होनी तय है। मामले में प्रमुख सचिव वन और राज्य सरकार को पार्टी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव