उत्तराखण्ड नैनीताल

घास काटने गई महिला को तेंदुए ने बनाया शिकार,ग्रामीणों में दहशत का माहौल

खबर शेयर करें -

नैनीताल में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को खेत में घास काटने गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसके बाद महिला की मौत हो गई।


महिला की पहचान पुष्पा देवी (32) पत्नी भुवन चंद्र निवासी भीमताल के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार पुष्पा देवी घास काटने के लिए खेत में गई हुई थी। तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।


तेंदुए के हमले में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। इसके साथ ही ग्रामीणों में भय का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव