उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बृजलाल हॉस्पिटल के चेयरमैन का हुआ निधन, दौड़ी शौक लहर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर के नामी उद्योगपति में अपनी पहचान बनाने वाले बृजलाल हॉस्पिटल के चेयरमैन रमेश पाल (74)का आज सुबह निधन हो गया, बताया जा रहा है कि आज सुबह वह अपनी कार से बाजार के लिए गए थे वहीं बीच में अचानक उन्हें सीने में दर्द उठा जिसके बाद उनका ड्राइवर उन्हें अस्पताल ले गया जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रमेश पाल की मृत्यु की खबर सुनने के साथ ही पाल ग्रुप सहित शहर के उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी, बताया जा रहा है कि कल सुबह 9:00 बजे राजपुरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव