उत्तराखण्ड

टिहरी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, शौचालय गंदा मिलने पर लगाई लताड़

खबर शेयर करें -

 

subodh uniyal tehri hospital

स्वास्थ्य विभाग मिलने के बाद से ही मंत्री सुबोध उनियाल एक्शन मोड पर हैं। बीते रविवार को मंत्री औचक निरीक्षण के लिए टिहरी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने मरीजों और तीमारदारों के उपयोग में आने वाले शौचालय के गंदा मिलने पर संबंधित को जमकर फटकार लगाई।

शौचालय गंदा मिलने पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

टिहरी के जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई जब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियालऔचक निरीक्षण पर पहुंचे। मंत्री को देख चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मरीजों और तीमारदारों के उपयोग में आने वाले शौचालय की बेहद खराब स्थिति देखकर मंत्री नाराज हो गए।

मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई लताड़

शौचालयों में गंदगी और बदहाल व्यवस्थाओं पर कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही तुरंत सुधार के भी निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल ने साफ कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व में भी कर चुके हैं अस्पतालों का निरीक्षण

बता दें स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार संभालने के बाद से ही मंत्री सुबोध उनियाल सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। विभाग का कार्यभार संभालने के ठीक अगले ही दिन, मंत्री ने दून अस्पताल का दौरा किया था, जहां उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इसके अलावा, अपने निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मरीज़ों को बेहतर चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव