उत्तराखण्ड

सोनिया आनंद को मिला ‘देवभूमि गौरव सम्मान’, मां को समर्पित कर हुई भावुक

खबर शेयर करें -
Sonia anand

शिक्षक दिवस के मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनिया आनंद को गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से ‘देवभूमि गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सोनिया भावुक हो गई और इसे अपनी मां को समर्पित किया।

dehradun news

सामाजिक कार्यकर्ता सोनिया आनंद ने कहा कि उनकी मां ही उनकी पहली गुरु हैं, जिनकी शिक्षाएं और संस्कार उनकी हर सफलता का आधार बने। सोनिया आनंद ने मां को ‘सरस्वती स्वरूपा’ बताते हुए कहा कि आज जो भी वे हैं, उसकी नींव मां ने ही रखी है।

सोनिया आनंद ने इस सम्मान के लिए आयोजकों, शिक्षकों, मार्गदर्शकों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि इन्हीं के सहयोग और मार्गदर्शन ने उन्हें समाज सेवा की राह पर आगे बढ़ने की ताकत दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव