उत्तराखण्ड क्राइम/दुर्घटना

बड़ी खबर -पूर्व मुख्यमंत्री रावत हुए सड़क हादसे का शिकार

खबर शेयर करें -

बाजपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बाजपुर में सड़क हादसे की खबर आ रही है। यह घटना देर रात की है। उन्हें बाजपुर के सीओ अपनी गाड़ी में पहले बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से उन्हें प्राथमक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल उन्हें काशीपुर के एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है। हादसे में हरीश रावत को तो ज्यादा चोटें नहीं आई लेकिन उनकी फार्च्यूनर कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कांग्रेसजनों को पूर्व सीएम के एक्सीडेंट की सूचना मिली तो वे काशीपुर की ओर दौड़ पड़े। हादसा कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ बताया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार देर रात पूर्व सीएम हरीश रावत अपनी फार्च्यूनर कार से बाजपुर से गुजर रहे थे कि अचानक उनकी तेज रफ्तार कार सीमेंट से बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार के अगले हिस्से को काफी क्षति पहुंची है। हरीश रावत उस समय कार में ही थे। उनके कार चालक को भी हल्की चोटें आई है।


मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर पहुंचाया जहां से उन्हें प्राथमकि उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पूर्व सीएम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

डॉ ने फिलहाल किसी भी खुली चोट अथवा बड़ी चोट नहीं लगने की बताई है पूर्व सीएम की कार के धमाके से टकरा जाने के बावजूद फॉर्च्यूनर के एयर बैग नहीं खुले! फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री अपने सारे टेस्ट करवाने के बाद देर रात्रि अपने होटल के लिए निकल गए थे इस दुर्घटना में पूर्व सीएम के साथ साथ वाहन चालक तथा उनके गनर के बाल बाल बचे!

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव