हल्द्वानी

हल्द्वानी में भी गूंजे सीबीआई जांच के नारे, हुआ धरना प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर के तिकोनिया स्थिति बुद्ध पार्क में उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के आव्हान पर सीबीआई जांच और पेपर रद्द की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें युवाओं के अंदर भारी आक्रोश देखने को मिला वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी पुतला यूथ कांग्रेस के द्वारा चलाया गया वहीं दूसरी ओर देखा जा सकता है कि युवाओं में पेपरों में धांधली बाजी को लेकर जिस प्रकार से आक्रोश व्याप्त है इसके कारण युवा वर्ग आज धरना प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आया जिसके बाद युवाओं के द्वारा यूकेपीएससी में सीबीआई जांच की मांग के साथ परीक्षा को निरस्त करने की मांग की गई और जैसे ही आयोग में सीबीआई जांच हो जाती है उसके बाद दोबारा इन परीक्षाओं को आयोजित कराने की मांग की

ADVERTISEMENTS Ad