उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा न्यूज- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टोटाम-चेरीधार के समीप एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। एसडीआरएफ और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से चालक का शव बरामद किया।एसडीआरएफ के अनुसार, शनिवार सुबह अल्मोड़ा कंट्रोल रूम से भिकियासैंण पोस्ट को कैंटर वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। वाहन में चालक के सवार होने की जानकारी मिलते ही अपर उप निरीक्षक सुंदर बोरा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।मौके पर पहुंचने पर टीम को कैंटर गहरी खाई में गिरा हुआ मिला। इसके बाद एसडीआरएफ और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्गम रास्ते और करीब 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू टीम ने चालक का शव बरामद किया।मृतक की पहचान हीरा सिंह (35) पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी नंदप्रयाग घाट, जिला चमोली के रूप में हुई है। टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव