उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 47 पुलिसकर्मियों के तबादले; छह PAC जवान GRP में भेजे

खबर शेयर करें -

नैनीताल।** पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने 47 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, लांस नायक और कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन नैनीताल, कोतवाली हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, तल्लीताल और अन्य थानों के साथ ही विभिन्न शाखाओं में पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। इसके अलावा शिकायत प्रकोष्ठ, महिला एवं अन्य कार्यालयों में भी कार्मिकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरण का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, पुलिस महकमे में एक अन्य आदेश के तहत छह आरक्षियों को PAC से जीआरपी उत्तराखंड में स्थानांतरित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल कार्यालय से 25 नवंबर को जारी आदेश में आरक्षी विनोद सिंह तड़ागी, मो. अजीम, अशोक वर्मा, नवीन चंद्र भट्ट, वीरेंद्र सिंह राणा और दीपा सामंत के नाम शामिल हैं।

इन छह आरक्षियों को 26 नवंबर 2026 से स्थानांतरण पर कार्यमुक्त करने की तिथि निर्धारित की गई है। आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित आरक्षियों को नियमानुसार देयकों का भुगतान कर पुलिस लाइन नैनीताल से रवाना किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव