उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : एसपी क्राइम जगदीश चन्द्र की IPS में हुई पदोन्नति…

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस महकमे से बड़ी खबर है। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का आदेश जारी किया हैराष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों अधिकारियों को उत्तराखंड कैडर आवंटित किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रोबेशन पर की गई है। नियमानुसार उन्हें एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करने के साथ निर्धारित इंडक्शन ट्रेनिंग भी करनी होगी
अधिसूचना में जगदीश चंद्र की जन्मतिथि 4 जनवरी 1973 और शाहजहां जावेद खान की जन्मतिथि 1 जून 1980 दर्ज है। दोनों की नियुक्ति IPS में पदोन्नति से नियुक्ति संबंधी नियमों के तहत की गई है। इस पदोन्नति से उत्तराखंड पुलिस सेवा के दोनों अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में नई जिम्मेदारी मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव