उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather Update uttarakhand mausam

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी होने लगी है। दोपहर की तेज धूप गर्मी का अहसास करा रही है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट से रातें ठंडी हो रही हैं। 

उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए हल्की बारिश के आसार जताए हैं। वैज्ञानिकों की माने तो रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। जबकि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा ।

25 सितंबर से प्रदेश से विदाई ले सकता है मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जहां तक ​​मानसून की वापसी की बात है, तो इसके 25 से 30 सितंबर के बीच लौटने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव