उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई स्कूटी, महिला की मौत, पति घायल

खबर शेयर करें -

 

champawat road accident

चम्पावत जिले में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे एक स्कूटी अनियंत्रित होकर रपट गई। जिसमें स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला का पति गंभीर घायल हो गया।

अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई स्कूटी

हादसा मंगलवार शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार खटोली से मछियाड़ की ओर दम्पति स्कूटी में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान वैला गांव के पास स्कूटी अचानक रपट गई। हादसा इतना खतरनाक था कि स्कूटी में बैठी मंजू देवी (30), पत्नी रहीश निवासी मछियाड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी चालक रहीश (35) भंडारी पुत्र बद्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में एक महिला की मौत, एक घायल

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक वैला और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायल रहीश को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसा किस कारण से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव