उत्तराखण्ड

देहरादून में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, गले पर निशान, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें -

/dehradun-raipur-elderly-woman-murder-case-police

देहरादून में संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या कर दी गई। जिस वक्त से वारदात हुई, उस दौरान महिला घर में अकेली थीं। साथ ही उनके हाथ से सोने का कंगन भी गायब था। अभी फिलहाल इसे लूट के बाद हत्या की आशंका मानी जा रही है। महिला के चेहरे पर भी खरोंच के निशान हैं।

देहरादून में दिन दहाड़े महिला की हत्या

दरअसल पुलिस के मुताबिक मृत महिला की पहचान 70 साल की रेखा बंसल के रूप में हुई है। डिस्पेंसरी रोड पर उनके पति दिनेश बंसल की किताबों की दुकान है। जब ये घटना हुई रेखा उस समय घर में अकेली थीं। पति दुकान पर थे। शाम को परिवार वालों को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ये घटना करीब सवा चार बजे हुई।

लूट के बाद हत्या की आशंका

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही इस केस को लेकर जांच भी शुरू हो गई है। दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या की वारदात से कॉलोनी के लोग दहशत में है। पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दी गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

जया बलोनी, एसपी देहात

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव