उत्तराखण्ड

चार धाम यात्रा 2026: 47 लाख लोगों ने किए दर्शन, जल्द तैयार होगा केदारनाथ का पुराना रास्ता

खबर शेयर करें -
chardham-yatra-2026-breaks-records

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा नए रिकॉर्ड बना रही हैं। मानसून के सीजन में भी बड़े पैमाने पर श्रद्धालु चार धाम क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। बारिश के सीजन में यात्रा के श्रद्धालु का सैलाब उमड़ रहा है। बता दे कि 19 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद अभी तक यात्रा में अब तक 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारधाम में दर्शन कर चुके हैं। इसी को लेकर अब उत्तराखंड के पर्यटन सचिन ने जानकारी दी है। 

चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड के पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल पूरे यात्रा सीजन में 50 लाख लोगों ने चार धाम क्षेत्र के दर्शन किए थे। उस हिसाब से यात्रा इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। बारिश के सीजन में भी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में रोजाना 8000 से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

बद्रीनाथ धाम में साढ़े 16 लाख, केदारनाथ धाम में 15 लाख

बद्रीनाथ धाम में अब तक साढ़े 16 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं वही केदारनाथ धाम में 15 लाख के करीब श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री धाम में साढ़े 7 लाख तो वही यमुनोत्री धाम में साढ़े 6 लाख श्रद्धालु अब तक दर्शन कर चुके हैं। साथ ही सचिव पर्यटन ने बताया है कि केदारनाथ के पुराने रूट को भी तैयार किया जा रहा है।

अगली बार केदारनाथ यात्रा में दोनों रास्तों का होगा प्रयोग

इसमें लोक निर्माण विभाग का थोड़ा काम बाकी है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। पर्यटन सचिव ने कहा है कि साढ़े 7 करोड़ रुपए की लागत से बिजली पानी और शेड की व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। पर्यटन विभाग की कोशिश है कि अगली बार केदारनाथ की यात्रा में दोनों रास्तों का प्रयोग किया जाए। केदारनाथ के पुराने रास्ते के तैयार होने के बाद इस रास्ते से यात्रियों को केदारनाथ भेजा जाएगा और नए रास्ते से यात्री केदारनाथ से वापस लौटेंगे

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव