उत्तराखण्ड

Uttarakhand Weather: 48 घंटे रहें सतर्क!, इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

खबर शेयर करें -
Uttarakhand Weather today uttarakhand me aaj ka mausam kaisa rahega

Uttarakhand  Weather Update: उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के लिए  मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 17-18 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश की आशंका है। तो वहीं इस दौरान तेज हवाओं और आकाशीय बिजली चमक सकती है। 

Uttarakhand Weather Update: इन जिलों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

दरअसल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 जुलाई तक देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में 17-18 जुलाई को बारिश-आंधी की चेतावनी है।

नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तूफानी हवा की चेतावनी भी जारी की गई है। 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है।

देहरादून का कैसा रहेगा हाल?

देहरादून की बात करें तो धूप खिलने के साथ थोड़ी देर बाद मौसम बदल सकता है। कल यानी 17 जुलाई को देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव