उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी विवाद: मुख्य आरोपी गायब, फोन भी आ रहा स्विच ऑफ

खबर शेयर करें -

 

badrinath dham daan chori case pramod-nautiyal

बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) से निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गायब हो गए है। अब तक मुख्य आरोपी का पता नहीं चल पाया है। मोबाइल फोन बी स्विच ऑफ आ रहा है। निलंबन के बाद उन्हें बीकेटीसी के जोशीमठ ऑफिस भेज दिया गया था। लेकिन वहां पर भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई। 

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी विवाद में मुख्य आरोपी गायब

BKTC के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि प्रमोद नौटियाल से निलंबन के बाद संपर्क नहीं बन पाया है। उनका मोबाइल बंद है और वो कार्यालय भी नहीं आए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि प्रमोद का अवकाश भी स्वीकृत नहीं किया गया था।

भैरव सेना के आरोप, अध्यक्ष ने किया इनकार

बताते चलें कि चढ़ावा चोरी मामला सामने आने पर प्रमोद नौटियाल ने छुट्टी डाल दी थी। लेकिन इसे मजूंरी नहीं दी गई। इससे पहले भौराव सेना ने प्रमोद नौटियाल के माध्यम से BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पर चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया था। कहा गया था कि प्रमोद अध्यक्ष का निजी सहायक है। हालांकि हेमंत द्विवेदी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

20 से 25 लैपटॉप भी गायब

इसके साथ ही खबरों की माने तो 10-12 सालों में करीब 20 से 25 लैपटॉप का रिकॉर्ड भी स्टॉक रजिस्टर में नहीं मिला है। बीकेटीसी की माने तो अगर किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई गई तो उसको लेकर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

फिलहाल जांच एंजेंसियां प्रमोद नौटियाल की भूमिका के साथ उनके संपर्कों, की जांच कर रही हैं। उनके बीते कुछ सालों के वित्तीय लेन-देन और जीवनशैली आदि की भी जांच हो रही है। अभी इसको लेकर पुलिस की तरह से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव