उत्तराखण्ड

दिल्ली अग्निकांड पर बोले PM Modi!, मरने वालों के लिए मदद का किया ऐलान

खबर शेयर करें -

 

pm-modi-on-delhi-fire-

PM Modi On Delhi Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी। इस आग की घटना में अबतक लगभग 20 लोगों की जान जाने की खबर सामने आ रही है। अब इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मुआवजे का भी ऐलान किया है।

दिल्ली अग्निकांड पर बोले पीएम मोदी! PM Modi On Delhi Restaurant Fire

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- होटल में लगी भीषण आग!, बचने के लिए ऊपर से कूदे लोग, 20 लोगों की जलकर मौत, कई झुलसे

मुआवजे का किया ऐलान

PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. यह पोस्ट पीएमओ के एक्स अकाउंट की ओर से किया गया है”

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी जताया शोक

तो वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निजनित दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। असमय अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू जताया दुख

इस घटना पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शोक व्यक्त कर कहा कहा, “मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारियों से बात कर उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे इस घटना के पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सहायता और राहत सुनिश्चित करें, साथ ही घटना की गहन जांच करवाएं। तो वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी हादसे पर दुख जताया है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव