उत्तराखण्ड

कैंची धाम में नियम तोड़ने वाले 12 बाइक टैक्सी वाहन सीज

खबर शेयर करें -

कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लागू ट्रैफिक प्लान का उल्लंघन करने पर नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।गुरुवार को यातायात निरीक्षक भवाली महेश चंद्रा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में संचालित हो रहे 12 दोपहिया टैक्सी वाहन पकड़े गए। यातायात नियमों एवं ट्रैफिक प्लान का उल्लंघन पाए जाने पर सभी वाहनों को सीज कर वैधानिक कार्रवाई के लिए कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया।पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि पर्यटन सीजन में यातायात नियमों और निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें, ताकि कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।