उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रशासन ने शराब की दुकानों पर सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है

खबर शेयर करें -


बीते दिन सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शहर की कई शराब की दुकानों पर छापेमारी की।
जांच के दौरान तीन दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेची जाती पाई गई।

ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों का चालान किया।

एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर किसी भी दुकान पर ओवररेटिंग या नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण भी शामिल हो सकता है।

इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है,