उत्तराखण्ड

देहरादून में सनसनीखेज वारदातः 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

देहरादूनः राजधानी देहरादून के विकासनगर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना विकासनगर में जलालिया के पास जंगल में हुई। जहां एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृतक युवक के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हो पाई। मृतक की पहचान सादिक निवासी रुड़की (25 वर्ष) के रूप में हुई।

घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सादिक रविवार शाम को घर से नाराज होकर निकला था। उसने अपना फोन भी बंद किया था। उसे तलाश कर रहे थे। लेकिन, सादिक का कुछ पता नहीं चल सका। मृतक देहरादून में काम करता था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव