उत्तराखण्ड

रिफलिंग कर रहा था दुकानदार, जिला पूर्ति अधिकारी छापा मारकर 11 सिलिंडर और उपकरण पकड़े

खबर शेयर करें -

बहराइच में जिला पूर्ति अधिकारी ने अवैध गैस रिफिलिंग दुकान पर छापा मारा। विकास भवन मोड़ के पास हुई इस कार्रवाई में 11 सिलेंडर, चार रिफिलिंग मशीनें और अ …और पढ़ें

News Article Hero Image

बहराइच। गैस रिफिल कर रहे एक दुकान पर जिला पूर्ति अधिकारी ने छापा मारकर 11 सिलिंडर और चार रिफिल उपकरण बरामद कर उसे सीज कर दिया। वहीं शहर के घंटाघर, दरगाह स्थित कई होटल व प्रतिष्ठानों की जांच की। इसे लेकर हड़कंप मचा रहा।

शनिवार की शाम डीएसओ नरेंद्र तिवारी ने विकास भवन मोड़ के पास एक दुकान पर छापामारा। इस दौरान मौके पर दो भरे, चार आंशिक सिलिंडरों के साथ पांच छोटे सिलिंडर के साथ रिफिल करने वाली चार मशीन व अन्य उपकरण बरामद किए।

माैके पर टीम ने उसे सीज कर दिया। इस दौरान दुकान संचालक मुजम्मिल पर मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही। इसके अलावा शहर के घंटाघर व दरगाह स्थित बाजार में पहुंच कर होटल और गैस सिलिंडर, उपकरण आदि बेचने वाले दुकानों की जांच की।

डीएसओ ने बताया कि विकास भवन के पास अवैध रिफलिंग को लेकर कार्रवाई की गई है। दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव