


कुमाऊँ के सबसे बड़े मोटरसाइकिल ग्रुप नैनीताल सुपर्बबाइकर्स द्वारा 26 जनवरी के पावन अवसर पर “थ्रोटल साउंड- चैप्टर वन” मेगा बाइकर्स इवेंट का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रामपुर रोड इस्थित आदि आनंद रेस्टोरेंट के पास में संपन्न हुआ, जिसमें कुमाऊँ क्षेत्र से 100 से अधिक बाइकर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस के मार्गदर्शन में एक विशाल बाइक रैली से हुई, जिसका फ्लैग ऑफ पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख श्री सिद्धार्थ अधिकारी द्वारा किया गया। इस रैली में रोड सेफ्टी, राइडिंग गियर्स और हेलमेट के महत्व को प्रमुखता से दर्शाया गया। रैली रामपुर रोड स्थित आदि आनंद से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट नगर, गोलापार बाइपास, नरिमन चौराहा और नैनीताल रोड से होते हुए पुनः रामपुर रोड पहुँची। रैली ने हल्द्वानी शहर में अनुशासन, जागरूकता और देशभक्ति का सशक्त संदेश दिया।
रैली के उपरांत झंडारोहण समारोह आयोजित किया गया, जिसे श्री धीरज अग्रवाल (TVS नैनीताल ओनर) एवं प्रसिद्ध सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राइडर नोनी द्वारा संपन्न कराया गया। इसके पश्चात कार्यक्रमों की श्रृंखला में रॉक बैंड शो, रैप बैटल, योगा डांस एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिसने दर्शकों में भरपूर उत्साह भर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों एवं दर्शकों के लिए विशेष खान-पान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के टाइटल स्पान्सर रहे टी॰वी॰एस॰ मोटर कंपनी एवम अन्य स्पान्सर रहे पंजाब नेशनल बैंक, एग्जोर हेलमेट, बाइकर्स हब बाय रमन, टू मॉम्स, मैक्सकेयर पैथोलॉजी, डिटेलिंग स्ट्रीट, ब्लेस्ड मैकेनिक्स, टैटू टेम्पल, के-9 नेक्सस, कृष्णा ड्राई क्लीन स्टोर, उषा एंटरप्राइज़ आदि।
इस भव्य आयोजन का सफल आयोजन ध्रुव जोशी, देवेश पांडे, शिवांकर आर्य, रमन सेठी, सोमेश व्यास, कार्तिक डोभाल, माधव पुंशी एवं अमन खरबंदा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी महोगनी फिल्म्स द्वारा की गई।



