
हल्द्वानी। दिनांक 19 दिसंबर 2025 को अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा गांव में विद्युत चेकिंग के दौरान उपखण्ड अधिकारी अजय भारद्वाज के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर विद्युत विभाग में भारी रोष व्याप्त है। इसी क्रम में उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आज 20 दिसंबर 2026 को मुख्य अभियंता कुमाऊं क्षेत्र, हल्द्वानी कार्यालय के मुख्य गेट पर गेट मीटिंग आयोजित की।
गेट मीटिंग के पश्चात प्रांतीय उपाध्यक्ष ई. दीपक पाठक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता से मुलाकात कर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
बैठक में ई. संजय कुमार, ई. मनोज पाण्डे, ई. विद्याभूषण जोशी, ई. विनोद साह, ई. विनोद पाठक, ई. इंतजार अली, ई. रश्मी आर्या, ई. ज्योति पनेरू, ई. दीपक बिष्ट, ई. कुन्दन, ई. जगदीश पंत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


