उत्तराखण्ड

चमोली में मिला मासूम का कटा सिर, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -
crime scene

चमोली के देवाल-बेराधार मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक मासूम बच्चे का कटा हुआ सिर सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

चमोली में मिला मासूम का कटा सिर

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्चे के सिर को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेजा। फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है और उसके शरीर का बाकी हिस्सा अब तक नहीं मिला है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकट थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि ग्रामीणों ने हाटल्याणी-बेराधार मोटर मार्ग के जीरो किलोमीटर के पास सिर देखा था। इसके बाद ग्राम प्रहरी के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे की उम्र कितनी रही होगी और किस परिस्थिति में यह घटना हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की दिशा तय होगी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव