उत्तराखण्ड

PPP मोड पर दिए जाएंगे उत्तराखंड में PWD के 5 गेस्ट हाउस, धामी कैबिनेट ने लिया फैसला

खबर शेयर करें -
dhami cabinet

धामी कैबिनेट (Dhami cabinet) की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में छह प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है. उत्तराखंड में पर्यटन और राजस्व को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने एक अहम कदम उठाया है.

PPP मोड पर दिए जाएंगे उत्तराखंड में PWD के 5 गेस्ट हाउस

प्रदेश मंत्रिमंडल ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के पांच गेस्ट हाउस को पीपीपी मोड पर संचालित करने की मंजूरी दे दी है. बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. सरकार का मानना है कि इन गेस्ट हाउसों को पीपीपी मोड पर देने से उनकी स्थिति में सुधार होगा, आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी और बाहरी पर्यटकों को बेहतर आवासीय सेवाएं मिल सकेंगी.

धामी कैबिनेट ने छह प्रस्तावों पर लगाई मुहर

  • कृषि और कृषि कल्याण विभाग में 46 पद सृजित
  • हाई कोर्ट के निर्देशानुसार बागेश्वर में खनन को लेकर बढ़ाया जाए निरिक्षण जिसके तहत 18 पद बढ़ाये गए
  • उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिसिमन 2012 के तहत आसान बैराज से भट्टा फाल तक बाढ़ को रोकने के लिए 5 निर्माण कार्यों को मंज़ूरी
  • आबकरी अधिनियम के तहत महिला एवं बाल विकास को दिया जाने वाले 1 प्रतिशत सेस को इस्तेमाल करने के लिए नियमावली बनाई गयी
ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव