उत्तराखण्ड

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक से जा टकराई कार, एक शख्स की मौत, 3 घायल

खबर शेयर करें -
Accident एक्सीडेंट

नैनीताल से सड़क हादसे (nainital road accident) की खबर सामने आ रही है. गेठिया क्षेत्र में कार खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. जबकि तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

खड़े ट्रक से जा टकराई कार

हादसा बीती शाम को गेठिया क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार कार गेठिया पड़ाव के पास खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में कार सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए. राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल में पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया. जबकि तीन घायलों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया.

हादसे में किशोर की मौत

बताया जा रहा है कार सवार देर शाम जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे. कार सड़क पार्क करने के दौरान अचानक गाड़ी की रफ़्तार बढ़ गई और कार खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में गर्व बगड़वाल (16) की मौत हो गई. जबकि मानस, पंकज और लोकेश की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव