उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-नंधौर नदी के चैनलाईज़ेशन का sdm राहुल शाह ने किया निरीक्षण,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -



हल्द्वानी

आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह के नेतृत्व में नंधौर नदी, चोरगलिया क्षेत्र में भूमि कटाव एवं कृषि भूमि के नुकसान को रोकने हेतु चैनलाईज़ेशन के उद्देश्य से संयुक्त निरीक्षण एवं सर्वेक्षण कार्य संपन्न किया गया।

https://youtu.be/tr0sH2gGJzs?si=xptjtpMylK_k2XC4

videolink-https://youtu.be/tr0sH2gGJzs?si=xptjtpMylK_k2XC4

इस निरीक्षण में एस डी ओ (तराई पूर्व) अनिल जोशी, भूमि संरक्षण अधिकारी हल्द्वानी धीरेश बिष्ट, तथा खनन निरीक्षक अनिल मयाल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नंधौर नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण कर उन स्थानों को चिह्नित किया जहाँ पर भूमि का अत्यधिक कटाव हो रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

निरीक्षण के दौरान यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर नदी के प्रवाह को नियमित करने तथा तटबन्ध निर्माण आदि के माध्यम से चैनलाईज़ेशन की योजना तैयार की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि स्थानीय किसानों और निवासियों की कृषि भूमि एवं आजीविका की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव