उत्तराखण्ड

खूनी संर्घष : दुकान में बैठे आदमी पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी फरार

खबर शेयर करें -

कीर्तिनगर से लापता हुई किशोरी यहां से हुई बरामद, भगाने वाले युवकों को किया गिरफ्तार

राजधानी देहरादून के बीचोंबीच बिंदाल बस्ती में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में बैठे युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया. हमलावर मौके से फरार हो गया.

दुकान में बैठे आदमी पर धारदार हथियार से हमला

मामला सोमवार शाम का है. मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के बिंदाल बस्ती में सुंदर साहनी एक दुकान में बैठा हुआ था. तभी अचानक एक युवक दुकान में घुसा और सुंदर पर धारदार चापड़ से हमला कर फरार हो गया. हमले में सुंदर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया. घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आरोपी की तलाश जारी

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली. बताया जा रहा है हमला करने वाला युवक कोई और नहीं बल्कि सुंदर का चचेरा भाई ही था. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भाईयों के बीच कुछ घंटे पहले ही शराब के नशे में झगड़ा हुआ था. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव