

भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का क्वाइन Jio Coin सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में कंपनी ने जियो कॉइन (Jio Coin) को लॉन्च किया है। ये कदम भारतीय डिजिटल और क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में अहम माना जा रहा है। पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर आधारित ये टोकन यूजर्स अलग-अलग एक्टिविटिज कर रिवॉर्ड के रूप(How to Buy Jio Coin) में पा सकते है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि इस जियो क्वाइन को कैसे खरीदा जाए? तो आपको बता दें कि इसे आप डायरेक्ट जाकर नहीं खरीद सकते हैं। चलिए जानते है कि इसे खरीदने(jio coin kaise kharide) के लिए क्या करना होगा।

जियो क्वाइन आखिर है क्या? (What is Jio Coin)
काफी समय से Reliance Jio Coin लोगों के बीच हॉट टॉपिक’ बना हुआ है। चलिए जियो क्वाइन खरीदने से पहले सबसे पहले जानते है कि आखिर ये जियो क्वाइन है क्या? जियो क्वाइन एक डिजिटल करेंसी है। हालांकि इसे अभी क्रिप्टोकरेंसी नहीं कहा जा सकता। आसान भाषा में समझा जाए तो ये रिलायंस जियो का रिवॉर्ड टोकन है। इसे हम डिजिटल लॉयल्टी प्वाइंट भी कह सकते है।
रिलायंस जियो का ये क्वाइन पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल यूजर जियो सर्विस ऑफर करने वाले ऐप्स में कर सकेंगे। रही बात इस क्वाइन को खरीदने की तो इसे जियो ऐप्स पर खरीदारी कर कमाया जा सकता है। इन क्वाइन को फिलहाल तो यूजर जियो ऐप्स में डिस्काउंट पाने के लिए यूज कर पाएंगे।
जियो क्वाइन कैसे खरीदें? How to Buy Jio Coin
फिलहाल अभी तक इसे खरीदा नहीं जा सकता। इसे आप कमा सकते है। इसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको JioSphere ऐप को (jio coin kaise kharide) फोन में इंस्टॉल करना होना। ये ऐप दोनों एंड्रॉयड और ऐपल यूजर्स के लिए है। ऐप को इंस्टॉल करने के बाद इसमें अपना अकाउंट बनाएं। जिसके बाद इसे यूज करें। जैसे-जैसे आप इस ऐप को यूज करते जाएंगे। वैसे-वैसे आपको रिवॉर्ड्स के रूप में क्वाइन मिलेंगे। ये क्वाइन आपके ऐप में दिए Polygon वॉलेट में एड होते जाएंगे।
एक क्वाइन की कीमत कितनी है ? ( Jio Coin Price)
इस क्वाइन की कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने जियो क्वाइन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि एक टोकन की कीमत करीब 0.50 डॉलर यानी की लगभग 43.30 रुपए (jio coin price in india) से शुरू हो सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि समय के साथ इस क्वाइन की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।
क्या होगा इस्तेमाल?
इस जियोकॉइन को रिलायंस जियो कंपनी के बड़े इकोसिस्टम जैसे कि रिलायंस पेट्रोल स्टेशन और जियोमार्ट जैसी पॉपुलर सर्विसेज में यूज किया जा सकता है। इसके अलावा रिचार्ज आदी कराने में भी ये फायदेमंद है। फिलहाल रिलायंस जियो की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा गया है। कंपनी इसको लेकर आगे की प्लानिंग कर रही है
