उत्तराखण्ड

मसूरी घूमने आए पर्यटकों की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो लोग गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

 

मसूरी एक्सीडेंट

मसूरी घूमने के लिए आए पर्यटकों की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। स्कॉर्पियो वाहन कैंपटी रोड पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। इस हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैंपटी रोड पर सोमवार देर रात पर्यटकों की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कैंपटी रोड पर स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित पहाड़ी से जा टकराया और पलट गया। जिस से इसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो सोमवार देर शाम को मसूरी कैंपटी रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क के बीचों-बीच गाड़ी के पलटने से रोड के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। दूर तक वाहनों की कतार लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। इसके साथी गाड़ी को रास्ते से हटवाया जिसके बाद आवाजाही सुचारू हो पाई।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव